कंपनी के ट्रक से कुचला कर्मचारी, मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

कंपनी के ट्रक से कुचला कर्मचारी, मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
-मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर किया शांत, कार्यवाही का आश्वासन
   मथुरा । छाता में गांव चन्दोरी पर जैन कोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, कंपनी में चन्दोरी गांव के भी युवक काम करते हैं, 20 वर्षीय युवक प्रवीन (20) पुत्र मनोज कंपनी का काम कंपनी की बाउंड्री के बाहर काम कर रहा था, प्रवीन अपने माता पिता की इकलौती संतान है ।
   परिवार की आर्थिक मजबूरियों ने उसे पढने और कुछ बनने की उम्र में ही काम करने के लिए मजबूर कर दिया। घर का इकलौत चिराग बुझ गया। मां का रो रोकर बुरा हाल था, घटना की सूचना गांव तक पहुंच गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया, सैकड़ों ग्रामीण कंपनी परिसर में एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। 
   ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीन अपनी मां का इकलौता बेटा था और शादी नहीं हुई थी, अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रवीन (20) कंपनी की बाउंड्री के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान युवक कंपनी के ही ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371986
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.