"ब्रजरज उत्सव" की नृत्य नाटिकाएँ "डीडीयूपी" पर होंगी प्रसारित

"ब्रजरज उत्सव" की नृत्य नाटिकाएँ "डीडीयूपी" पर होंगी प्रसारित
    मथुरा । उ0 प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत की गई प्रमुख नृत्य नाटिकाओं का अब दूरदर्शन उत्तर प्रदेश (डीडीयूपी) पर प्रसारण किया जाएगा, उत्सव में आकर्षण का केंद्र रहीं नृत्य नाटिकाएँ ‘यशोदा-कृष्ण’ और ‘गीता सार’ दर्शकों को टेलीविजन पर देखने को मिलेंगी, नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’ का मंचन सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा किया गया था जबकि ‘गीता सार’ की प्रस्तुति अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा दी गई है। 


    दूरदर्शन मथुरा के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) सत्यबृत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष ब्रजरज उत्सव का आयोजन कर रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देते हैं, बताया कि सांसद हेमा मालिनी द्वारा मंचित नृत्य नाटिका ‘यशोदा-कृष्ण’ का प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर 29 दिसंबर, 5 जनवरी एवं 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार रात्रि 10:30 बजे किया जाएगा, इसी क्रम में 19 जनवरी से 16 फरवरी तक, कुल छह कड़ियों में पुनीत इस्सर द्वारा अभिनीत एवं निर्देशित नाट्य प्रस्तुति ‘गीता सार’ का प्रसारण किया जाएगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371974
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.