नववर्ष : वृंदावन में बढ़ने लगी भीड़, बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
नववर्ष : वृंदावन में बढ़ने लगी भीड़, बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
-भीड़ अधिक होने पर वृंदावन में ई रिक्शा भी नहीं चलेंगे, 25 से 2 जनवरी तक बन्द रहेगा प्रवेश
मथुरा । आजकल अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है, कान्हा की नगरी में भी नए साल का आगाज करने की तमन्ना लिए लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन पहुंच रहे हैं और होटल, मोटल, गेस्ट हाउस संचालक उत्साहित हैं, अच्छी कमाई की उम्मीद सभी को है, वृंदावन में नव वर्ष से पहले ही देशभर से श्रद्धालुओं आने लगे हैं जिससे नगर में जाम के हालात बन रहे हैं, इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है ।
.jpg)
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए कस्वा वृन्दावन में दर्शन, परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत 25 दिसम्बर से 2 जनवरी तक वृन्दावन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है, सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि नगर में 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा ।
उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए ई रिक्शा भी विशेष दिनों में संचालन पर भी रोक रहेगी, इसके लिए बैरियर लगाए गए हैं, जहां पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे, पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किया गया है, पुलिस के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सभी प्रवेश मार्ग सहित नगर के तिराहे-चौराहों पर 80 स्थानों पर बैरियर लगाकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, 25 दिसंबर से एक जनवरी को सभी ई रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा ।
वाहनों पर नियंत्रण के लिए सभी प्रवेश मार्ग सहित 80 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया, नए साल पर देशभर से लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है, प्लान के तहत 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, छटीकरा से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा, श्रद्धालु यहां स्थाई और अस्थाई तौर पर बनीं पार्किंग पर खड़ा कर ई रिक्शा और गोल्फ कार्ट से मंदिर तक पहुंच सकेंगे, इसी प्रकार मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को पागल बाबा मंदिर के समीप पार्किंग में, यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले वाहनों को पानी गांव पार्किंग, दारुक पार्किंग पर खड़ा कर सकेंगे, आगरा दिल्ली हाईवे से सुनरख मार्ग से होकर आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर स्थित पार्किंग पर रोका जाएगा, इन सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाए जाएंगे ।
प्रतिबंधित मार्ग :-
★छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
★छटीकरा वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा ।
★वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बसे एवं छोटी बसे वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी ।
★रुकमणि बिहार गोलचक्कर से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
★मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी कॉमर्शियल, चार पहिया) वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
★वृन्दावन कट, पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
★पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
-पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
★ग्राम जैत के पास कट एनएच-19 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -19 से भारी वाहन, हल्के वाहन रामताल चौराहा की ओर सुनरख रोड, वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा ।
★गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।







.jpeg)













