अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्यवाही
अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्यवाही
धर्म नगरी की ऐतिहासिक विरासतों को किया जायेगा संरक्षित-लक्ष्मी नागप्पन
-मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की नवागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन0 ने बताई प्राथमिकताएं
मथुरा । मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की नगरी मथुरा वृंदावन के ऐतिहासिक स्वरूप को अक्ष्युण्य रखने के लिए काम करेगा, विकास प्राधिकरण की नवागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि यह धार्मिक नगरी है, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने का काम किया जाएगा, जनपद में मास्टर प्लान को पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा ।
.jpg)
मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की नवागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन 2019 बैच की आईएएस अधिकारी है जिनका पूरा नाम लक्ष्मी नागप्पन है, आगरा कानपुर सहित अमरोहा जिलों में भी वह अपनी सेवाएं दे चुकी है, इससे पहले वह कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रही हैं, अब उनका मथुरा जनपद में तबादला होने के बाद वह प्राधिकरण की नवजात उपाध्यक्ष बनी है, उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अवैध निर्माणों को लेकर भी काम किया जाएगा, इसी लिस्टिंग करेंगे, सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर विकसित की गईं अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की जाएगी, उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियां न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम जनता के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है, मथुरा वृंदावन क्षेत्र में जितनी भी अवैध कॉलोनियां हैं, उन सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, किसी भी कॉलोनाइज़र को नियमों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील है कि प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी अवश्य लें, विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों में बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी, साथ ही दोषी कॉलोनाइज़रों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी, एमवीडीए की इस सख्ती से अवैध कॉलोनाइज़रों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है ।







.jpeg)













