फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सभी सचिवों की होगी जांच
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सभी सचिवों की होगी जांच
-गांवों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के नाम पर जिले में हो रहा है बड़ा खेल
मथुरा । फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का राजफाश होने के बाद संदेह का घेरा लगातार बढ़ता जा रहा है, डीपीआरओ के मुताबिक जिले के 495 ग्राम पंचायतों के सभी सचिवों की आईडी की जांच होगी। इस दौरान देखा जाएगा कि उनकी आईडी पर किसका मोबाइल नम्बर लगा हुआ है, डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सचिव की मेल आईडी कैसे लीक हुई, उसके मोबाइल नम्बर की जगह कैसे केन्द्र संचालक ने अपना मोबाइल नम्बर डाल दिया यह तो जांच का विषय है, पंचायत सचिव की भूमिका क्या थी, सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाएगा।
.jpg)
छाता ब्लाक के एक ग्राम पंचायत अधिकारी की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की आईडी का एक जन सुविधा केन्द्र संचालक दुरुपयोग कर रहा था। लोगों से हजारों रुपये लेकर प्रमाणपत्र बनाये जा रहे थे लेकिन पंचायत सचिव को इसकी भनक नहीं लगी, यह प्रकरण उस समय उजाकर हुआ जब एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, जिले के अधिकारियों ने पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए, मौके पर पहुंची पुलिस ने रंगे हाथ उक्त जन सुविधा केन्द्र के संचालक उसके तीन अन्य साथियों को पकड़ लिया, जब यह प्रकरण जिलाधिकारी और डीपीआरओ के संज्ञान में पहुंचा तो ग्राम पंचायत सचिव को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने इस प्रकरण की जांच एडीओ छाता को सौंपते हुए सोमवार को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि छाता ब्लाक की ग्राम पंचायत फालैन व गोहाना दसविसा के ग्राम पंचायत सचिव चंद्रपाल गवर के नाम पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य चैतन्य लोक कॉलोनी निवासी केन्द्र संचालक हरिओम मथुरा के रंगेश्वर मंदिर के निकट गौडिया मठ स्थित ओम शांति जनसुविधा केन्द्र कर रहा था, वह सचिव के ड्राइवर अभिषेक के साथ मिलकर उसकी आईडी का दुरुपयोग करके जन्म मृत्यु के प्रमाणपत्र बना रहा था। अभिषेक दोनों गांवों के लोगों से आवेदन कराता था और प्रमाण पत्र केन्द्र संचालक जारी करता था। इसकी एवज में लोगों से छह हजार रुपये लिए जाते थे, बताया कि केन्द्र संचालक हरिओम ने पंचायत सचिव के मोबाइल नम्बर की जगह अपना मोबाइल नम्बर डाल दिया था, बताते हैं यह खेल पांच साल से चल रहा था ।







.jpeg)













