नालसा ने दी ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी
नालसा ने दी ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी
-समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करती है नालसा-विनेश
मथुरा । मांट तहसील क्षेत्र में कालिंदी कुंज स्थित बिल्डिंग प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय के द्वारा ग्रामीणों को संविधान और संविधान में वर्णित उनके संविधानिक विधिक अधिकारों, देश की सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा नागरिकों के विधिक सहायता के लिए उनके विधिक कल्याणार्थ डीएलएसए जनपद न्यायालय के द्वारा संचालित विधिक योजनाओं और साईबर क्राइम से सुरक्षा के प्रति विधिक साक्षर करते हुए जागरुक किया गया ।
.jpg)
पीएलवी विनेश कुमार सनवाल ने कहा कि नालसा जिसका पूरा नाम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण है, एक सरकारी संस्था है जो समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करती है, इसका उद्देश्य न्याय तक पहुंच को सुलभ बनाना और सभी के लिए कानूनी जागरूकता बढ़ाना है, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक वृद्ध जन आश्रय सदन निशा ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य महिलाओ और बुर्जुगजन द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों के विधिक समाधान व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जन जागरूकता लाना है ।
.jpg)
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूजा सैनी, मिहिर कुमार कुमार, दिनेश, धर्म सिंह, सौदान सिंह, अशोक बनवारी काले, राजवती, विक्रम सिंह, मानसिंह, राम अवतार सिंह, गंगा, द्वारका प्रसाद, प्रकाश दुबे, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सोहन लाल, राम भरोसी, ओम प्रकाश, सुरेश चंद्र, श्रीमती चंदा, श्रीमती अनोखी, रेखा विश्वास, सावित्री पांडे, मुन्नी गौतम, घनश्याम, जीतराम, रामकिशोर, ख्यालीराम, मुन्नी देवी अग्रवाल सहित, स्थानीय वृद्ध जनों की बडी संख्या में सहभागिता रही ।







.jpeg)













