कम राशन कम देने पर राशन डीलर होंगे निलंबित व जेल
कम राशन कम देने पर राशन डीलर होंगे निलंबित व जेल
-तहसील छाता में डीएम की अध्यक्षता में लगा समाधान दिवस, मिलीं 53 शिकायत
मथुरा । छाता तहसील स्थित सभागार में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सीपी सिंह ने की तथा साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी मौजूद रहे, इस दौरान कल 53 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें कुछ भूमि संबंधी आपसी विवाद को लेकर भी शिकायत थी ।
.jpg)
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि कुछ शिकायतें ऐसी भी प्राप्त हुई है जिसमें राशन डीलर द्वारा कम मात्रा में राशन दिया जा रहा है, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें जेल भी भेजा जाएगा, वहीं उन्होंने कुछ विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर भी असन्तुष्टि दिखाई और अधिकारियों को निर्देशित भी किया और बिना लाइसेंस चल रही मीट मांस कटान की शिकायत पर नायब तहसीलदार को आदेशित कर दिया है, जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी सहित छाता क्षेत्र के समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।
.jpg)







.jpeg)













