खुलासा : सगा भतीजा ही निकला सराफा कारोबारी का कातिल, गिरफ्तार
खुलासा : सगा भतीजा ही निकला सराफा कारोबारी का कातिल, गिरफ्तार
-पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया सनसनीखेज वारदात का खुलासा, माल बरामदगी को लेकर चर्चा
मथुरा । सोमवार को तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा निवासी सराफ सतीश चंद्र गर्ग का शव कमरे में लहूलुहान मिला था, एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया था, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया, हालांकि माल बरामदगी को लेकर अभी भी परिजन संतुष्ट नहीं है, पुलिस ने लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य की चांदी, सोना, नगदी, आलाकत्ल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है ।
.jpg)
आरोपी मृतक सराफ का सगा भतीजा है जो आनलाइन सट्टा में काफी धनराशि गंवा चुका था, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जिसमें एक संदिग्ध की भूमिका सामने आई, 6 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के पास वृंदावन मथुरा रोड से लाला उर्फ रितेश पुत्र बाबूलाल अग्रवाल निवासी गुरुकृपा संगम, थाना गोविंद नगर को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस पूछताछ में लाला उर्फ रितेश ने बताया कि मृतक सतीश चंद्र गर्ग उसका सगा फूफा था ।
.jpg)
गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट पर जुए का आदी था और लगातार हार के कारण उस पर करीब 35 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, कर्ज चुकाने और धन प्राप्त करने के लालच में उसने अपने फूफा की हत्या की योजना बनाई, हत्यारोपी ने एक दिन पहले हत्या के लिए सुआ नुमा हथियार खरीदा था, वह स्कूटी से फूफा के घर पहुंचा और बातचीत के दौरान मौका पाकर सुआ से कनपटी पर वार कर उनकी हत्या कर दी, इसके बाद वह घर से चांदी, सोना, नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया, लूटे गए माल को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त के कब्जे से 45 किलो 946 ग्राम चांदी (कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये) 19.59 ग्राम सोना (कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये) 18 हजार रुपये नगद घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है ।
.jpg)
वहीं व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर कहा कि अभी उनका पूरा सामान बरामद नहीं हुआ है, चोरी गए माल में सोने और चांदी के जेवरात शामिल हैं जबकि फिलहाल उनके पास केवल खाली डिब्बे ही बचे हैं, बरामगी करीब 46 किलो चांदी की हुई जबकि परिजन 125 किलो चांदी बता रहे हैं, इस पर पुलिस कप्तान ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अभियुक्त की निशानदेही पर जो भी सामान बताया गया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है, पूछताछ की प्रक्रिया अभी जारी है, यदि आगे और सामान की जानकारी मिलती है तो उसे भी निश्चित रूप से बरामद कर पीड़ित परिवार को सौंपा जाएगा ।







.jpeg)













