"बाल विवाह" बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन
"बाल विवाह" बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन
-महिला कल्याण विभाग ने चलाया बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
मथुरा । जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त कदम उठाते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, यह अभियान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया।
.jpg)
कार्यक्रम के दौरान कार्यशालाओं व गोष्ठियों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मौलिक अधिकारों का भी हनन है, जिलाधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र के नेतृत्व में चाईल्ड हेल्पलाइन, रेलवे हेल्प डेस्क, वन स्टाप सेन्टर यूनिट प्रथम एवं द्वितीय मथुरा द्वारा मथुरा जंक्शन, चिंताहरण महादेव, रमण रेती (गोकुल), पागल बाबा मन्दिर वृन्दावन, मथुरा, महिला वृद्धा आश्रय गृह कृष्ण कुटीर आदि में यात्रिगणों, दर्शानार्थी, पर्यटक आदि को बाल विवाह विरुद्ध जागरूक किया एवं शपथ दिलवायी गयी ।
.jpg)







.jpeg)













