फिर आंदोलन करेंगे ऑटो, ई रिक्षा चालक, दी चेतावनी
फिर आंदोलन करेंगे ऑटो, ई रिक्षा चालक, दी चेतावनी
-10 जनवरी को देंगे धरना और पूर्ण हड़ताल की भी चेतावनी
मथुरा । टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने 10 जनवरी को धरना और पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया, वे बढ़ते चालान और कथित अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, मथुरा शहर में टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, धोली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में चालकों का प्रदर्शन जारी है, जहां बड़ी संख्या में चालक एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं ।
.jpg)
चालकों का कहना है कि आए दिन हो रहे चालान, वाहनों को सीज किए जाने और कथित अवैध वसूली के कारण उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है, चालक संगठन के नेता गुलबीर चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई से हजारों चालकों का सम्मान और जीवन-यापन संकट में है, कहा कि कई चालक नियमों का पालन करने के बावजूद परेशान किए जा रहे हैं, चालकों का यह भी कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक उनकी शिकायतों पर कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है ।
.jpg)
प्रदर्शन के दौरान चालकों ने चेतावनी दी कि यदि 10 जनवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे 10 जनवरी को सुबह 10 बजे रेलवे ग्राउंड, मथुरा में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे और साथ ही पूर्ण हड़ताल पर जाएंगे, संगठन का दावा है कि इस आंदोलन में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा चालक शामिल होंगे, चालक संगठन ने कहा है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, न तो किसी तरह का जाम लगाया जाएगा और न ही किसी प्रकार की सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाएगा, संगठन का नारा है, “न जाम, न नुकसान, लेकिन काम पूरी तरह बंद रहेगा जब तक बात नहीं बनती, चालकों का कहना है कि वे किसी से टकराव नहीं चाहते, बल्कि केवल सम्मान के साथ काम करने और अपनी रोज़ी सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं।







.jpeg)













