नगर निगम की अनदेखी पर सरस्वती विहार के वाशिंदों ने जताया आक्रोश

नगर निगम की अनदेखी पर सरस्वती विहार के वाशिंदों ने जताया आक्रोश
-दस साल से नारकीय जीवन जी रही कॉलोनी, सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग
  वृन्दावन । मंगलवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ सरस्वती विहार कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा, पिछले एक दशक से विकास कार्यों की बाट जोह रहे दर्जनों लोग नगर निगम के वृन्दावन जोन कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने क्षेत्र में अभी तक बुनियादी सुविधाएं तो विकसित नहीं कीं हैं लेकिन अब भारी-भरकम टैक्स के नोटिस थमा दिए हैं ।


    रामकिशन के नेतृत्व में पहुंचे नागरिकों ने अपर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सरस्वती विहार कॉलोनी पिछले 10 वर्षों से उपेक्षा का शिकार है, कॉलोनी में। ना तो पक्की सड़कें हैं और न ही जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था है, सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत पाइपलाइन न होने के कारण यहाँ के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, अपर आयुक्त सीपी पाठक ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कल बुधवार को एक टीम जाकर सरस्वती विहार कॉलोनी का निरीक्षण करेगी कॉलोनी वासियों को समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी।


   स्थानीय निवासियों ने बताया कि 14 जनवरी को उन्हें नगर निगम की ओर से टैक्स की रसीदें प्राप्त हुई हैं। स्थानीय लोगों का तर्क है कि जब पिछले दस वर्षों में निगम ने क्षेत्र में एक ईंट तक नहीं लगाई और कोई जन सुविधा प्रदान नहीं की, तो किस आधार पर टैक्स की वसूली की जा रही है ?, प्रदर्शनकारी कॉलोनी वासियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक वे टैक्स भरने पर विचार नहीं करेंगे, उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों और नालियों का निर्माण शुरू कराने की मांग की है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371987
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.