डकैती की योजना बना रहे ’डी 52’ गैंग के 4 बदमाश किये गिरफ्तार

डकैती की योजना बना रहे ’डी 52’ गैंग के 4 बदमाश किये गिरफ्तार
-पुलिस की वर्दी पहन करते थे लूटपाट और एटीएम चोरी, तमंचे, गैस कटर व लग्जरी कार बरामद
  मथुरा । थाना नौहझील पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को लूटने और बैंक एटीएम काटने की फिराक में घूम रहे शातिर ’डी-52’ गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, यह बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे की पुलिया के नीचे डकैती की साजिश रच रहे थे, पकड़े गए बदमाशों के पास से उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस की वर्दियां, हथियार और एटीएम काटने के अत्याधुनिक उपकरण बरामद हुए हैं, पुलिस के अनुसार, यह गैंग जनपद स्तर पर रजिस्टर्ड गैंग संख्या डी-52 (2025) का हिस्सा है ।


   गिरफ्तार अभियुक्तों में जगदीश (नौहझील), कृष्णा, योगेन्द्र उर्फ यश और पवन (तीनों निवासी अलीगढ़) शामिल हैं। मुख्य आरोपी जगदीश पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट और लूट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है, पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर हाईवे पर वाहनों को चेकिंग के नाम पर रोकते थे और फिर असलहों के बल पर लूटपाट कर फरार हो जाते थे, वर्दी पहने होने के कारण एटीएम के सुरक्षा गार्ड या आम जनता उन पर शक नहीं करती थी, गिरफ्तारी के समय भी इनके पास से यूपी और हरियाणा पुलिस की वर्दी, दो तमंचे, कारतूस, दो छुरे और एक सफेद रंग की वेन्यू कार बरामद हुई।


  पकड़ा गया गिरोह काफी शातिर है, ये अपनी कार की अगली नंबर प्लेट हटा देते थे और पिछली प्लेट को धुंधला कर देते थे ताकि सीसीटीवी की पकड़ में न आ सकें, इनके कब्जे से लोहा काटने वाली आरी, गैस कटर और दो गैस सिलेंडर भी मिले हैं जिनका उपयोग ये सुनसान इलाकों में लगे एटीएम को काटकर कैश चोरी करने के लिए करते थे, क्षेत्राधिकारी मांट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना नौहझील पुलिस ने एक्सप्रेसवे के समीप एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए पंजीकृत गैंग डी-52 के चार सक्रिय सदस्यों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है, इन अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे, कारतूस और एटीएम काटने के उपकरण जैसे गैस कटर व सिलेंडर बरामद हुए हैं, पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस की वर्दी भी मिली है जिसका उपयोग वे वारदातों को अंजाम देने में करते थे, इन सभी का लंबा आपराधिक इतिहास है, सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371979
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.