राया : 17 दुकानों की बोली हंगामे के बाद निरस्त

राया : 17 दुकानों की बोली हंगामे के बाद निरस्त
-दुकानों की बोली प्रक्रिया में सिर्फ 15 बोलीदाताओं ने लिया भाग
   मथुरा । नगर पंचायत राया द्वारा 17 दुकानों के आवंटन के लिए आयोजित बोली प्रक्रिया उस समय विवादों में घिर गई, जब बोली के दौरान हंगामा खड़ा हो गया, हंगामे के चलते नगर पंचायत प्रशासन को पूरी प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी, नगर पंचायत परिसर में दुकानों के आवंटन हेतु बोली आयोजित की गई थी जिसमें कुल 15 बोलीदाताओं ने भाग लिया।
   शुरुआत में प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही थी लेकिन कुछ देर बाद बोलीदाताओं और मौके पर मौजूद लोगों के बीच पारदर्शिता व नियमों को लेकर विवाद हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोली प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां जताई गईं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल गरमा गया, स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोली को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया ।
   नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवकुमार का कहना है कि 17 दुकाने नगर पंचायत कार्यालय में बनी है जिनकी आज बोली लगाई जानी थी जिनमे 17 मेँ से 15 ही बोलिदाता पहुंचने एवं आपस में हंगामा के चलते नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया है, निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोबारा तिथि निर्धारित कर पारदर्शी तरीके से बोली कराई जाएगी, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने मांग की है कि अगली बार पूरी प्रक्रिया स्पष्ट नियमों और प्रसाशनिक अधिकारियो की निगरानी में कराई जाए, ताकि किसी प्रकार का विवाद एवं पक्षपात न हो सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1385312
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.