पुलिस कप्तान ने किया 22 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

पुलिस कप्तान ने किया 22 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
-तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण के निर्देश, कई थानों-चौकियों पर नई तैनाती   
    मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में जनपद के 22 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया, सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक हेमेन्द्र कुमार को थाना मांट से चौकी बारसाना, लोकेश कुमार को थाना बलदेव से चौकी मानागढ़ (नौहझील), एसआई मीनू को थाना मांट से गोविंदनगर, विकास कुमार शर्मा व योगेश गौतम को थाना हाईवे में तैनात किया गया है । 
   विनीत चौधरी को सतोहा चौकी (हाईवे), अवधेश पुरोहित को थाना सुरीर, मनोज कुमार को थाना मांट, मुनीश कुमार को सदर बाजार तथा चरण सिंह को प्रभारी आरटीओ आई सेल बनाया गया है, अरविंद कुमार को ओल चौकी (फरह), संदीप कुमार को औद्योगिक क्षेत्र चौकी (हाईवे), मानू सिंह को सिविल लाइन चौकी (सदर बाजार), संदीप राणा को एएचटीयू, उज्ज्वल शर्मा को करनावल चौकी (राया) भेजा गया है, रविंद्र बाबू व रीता गौतम को कोतवाली, रामतीर्थ को बलदेव, ओमकार को सुरीर, संदीप कुमार को प्रभारी एसओजी, रजनीश सेन को पुलिस लाइन तथा नत्थू कुमार को गढ़ी बरसाना चौकी (कोसीकलां) में तैनाती दी गई है । 

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1398756
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.