चौमुहां : शादी समारोह में चली गोली, चपेट में आया युवक

चौमुहां : शादी समारोह में चली गोली, चपेट में आया युवक 
-फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों में मची भगदड
  मथुरा । जैत थाना क्षेत्र के कस्बा में एक मैरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई, फायरिंग के दौरान लड़की पक्ष की ओर से आए एक युवक के हाथ में गोली लग गई जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तत्काल घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं ।
   जानकारी के अनुसार, सुरीर क्षेत्र से लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए चौमुहां स्थित आरके मैरिज होम आए थे, दूल्हा पक्ष चौमुहां का ही निवासी था इसलिए कार्यक्रम यहीं आयोजित किया गया था, शादी में फोटोग्राफर लड़के पक्ष की ओर से बुलाया गया था, समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों की फोटोग्राफर से कहासुनी हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी, गोली सीधे लड़की पक्ष के एक युवक के हाथ में जा लगी। 
  गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है, इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि विवाद फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ था, मुकदमा दर्ज कर लिए है, घटनास्थल का निरीक्षण किया है, फिलहाल पुलिस आरोपी तलाश कर रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1398742
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.