फरह क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, ग्राम प्रधान की मौत
फरह क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, ग्राम प्रधान की मौत
मथुरा । फरह क्षेत्र में रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने घायल को एसएन मेडीकल कालेज आगरा में भर्ती कराया है, आगरा के थाना निबोहरा के गांव मूसेपुर के प्रधान बृजपाल (40) अपनी बाइक से देर रात फरीदाबाद से आगरा वापिस लौट रहे थे, उनके साथ बाइक पर गांव काकरपुर निवासी जगबीर भी थे ।
रात में करीब 11 बजे उनकी बाइक फतिहा पुल पर साइड में बने फुटपाथ पर चढ़ गई, अंधेरा होने के कारण उनको पुल पर बने फुटपाथ का अंदाजा नहीं लग पाया, बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर काफी दूर तक घिसटती चली गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना पर पहुंचे टोल प्रभारी अभिलाख ने दोनों को तुरंत फरह सीएचसी भर्ती कराया, जहां गांव प्रधान ब्रजपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, घायल जगबीर को एसएन मेडिकल कालेज आगरा भर्ती कराया रेफर कर दिया, थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रधान बृजपाल बिजली की ठेकेदारी का कार्य करते थे, दो दिन पहले ही दोंनो आगरा से फरीदाबाद गये थे, वहां से वापिस घर लौटते समय यह दुर्घटना हो गई ।







.jpeg)













