यूजीसी के नये नियमों का पुरजोर विरोध करेगा ब्राह्मण समाज
यूजीसी के नये नियमों का पुरजोर विरोध करेगा ब्राह्मण समाज
-श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन के 19 फरवरी के कार्यक्रम में उठेगी आवाज
मथुरा। श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा शाखा सभा मथुरा के 19 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए धोली प्याऊ स्थित हनुमान नगर हनुमान मंदिर पर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए कई समितियों का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित हीरालाल शर्मा ने की ।
महासचिव केएस शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से विचार विमर्श कर समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी, सभी लोगों से सुझाव मांगे गए, सामूहिक विवाह समारोह के लिए अभी तक चार जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है, हीरालाल शर्मा ने कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करने के लिए कहा, उन्होंने समाज के युवाओं से कार्यक्रम में बढचढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजीसी के नये नियमों एवं नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म घूसखोर पंडित का समस्त ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करेगा, गया प्रसाद, आरपी मिश्रा, डोरी लाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, आगरा नेमचंद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, दयाशंकर शर्मा, डॉ0 आशीष मिश्रा, केशव देव पाठक, सोहन शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, व्यास वेद प्रकाश शर्मा, सुरेश चंद्र मिश्रा, संतोष पाराशर, कुमार पाल, महेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राया वीरेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश शर्मा, सौरभ शर्मा, हिमांशु शर्मा, मानिकचंद शर्मा, गोकुल प्रसाद शर्मा, तुलाराम शर्मा, बंटी शर्मा, मदन मोहन शर्मा, गौरव शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, महेश चंद शर्मा एवं मीडिया प्रभारी के के शर्मा बबलू आदि मौजूद थे ।







.jpeg)













