पत्रकारिता को नई पहचान : परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया "ड्रेस कोड"

पत्रकारिता को नई पहचान : परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया "ड्रेस कोड"
-पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा सदस्यों को प्रदान किये गये 3 लाख का बीमा और नियुक्ति पत्र 
    लखनऊ । पत्रकारिता जगत में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा भारत में पहली बार अपने संगठन में अनिवार्य ड्रेस कोड लागू कर पत्रकारों को एक नई और सशक्त पहचान दी गई है, परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय का पालन संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा पूर्ण रूप से किया जायेगा ।


 सोमवार को लखनऊ स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प-2026 में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सफेद पैंट, सफेद शर्ट एवं सफेद सदरी पहनकर उपस्थित रहे, यह दृश्य पत्रकारिता में अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक बना, बैठक में परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद एवं नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही, उन्होंने बताया कि पत्रकार प्रेस परिषद देश का एकमात्र ऐसा पत्रकार संगठन है, जो अपने पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को तीन लाख रुपये का बीमा, नियुक्ति पत्र, आई-कार्ड, डोरी होल्डर व स्टीकर और घर पर लगाने हेतु नेम प्लेट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है ।
    इस अवसर पर पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा सदस्यों को 3 लाख रुपये का बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया, वहीं राष्ट्रीय चैयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद ने नेम प्लेट का एवं नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा द्वारा आई कार्ड का वितरण किया गया, साथ ही मंडल अध्यक्ष राजेश निगम एवं मंडल महासचिव उदयभान सिंह ने परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र (मनोयन पत्र) प्रदान किये ।
   कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए नियम, अनुशासन और समर्पण जरूरी है, ड्रेस कोड से पत्रकारों को एक नई पहचान मिलेगी, प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि अब पत्रकार अकेला नहीं है, पत्रकार प्रेस परिषद हर पत्रकार के साथ खड़ी है, बैठक के दौरान मंचासीन पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद, नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश निगम, मंडल महासचिव उदयभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य ड्रेस कोड में उपस्थित थे, अंत में नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा ने सभी को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं नशा मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया ।
   बैठक में संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं जिनमें आर0 पी0 त्रिपाठी को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, सुरेश कुमार द्विवेदी को बुंदेलखंड कार्यवाहक संयोजक, राजेंद्र प्रसाद वर्मा को बुंदेलखंड सचिव नियुक्त किया गया, साथ ही बुंदेलखंड के दो मंडल एवं सात जिलों का कार्यभार सौंपा गया, इसके अलावा राजीव कुमार मिश्रा जिला सलाहकार कानपुर नगर, सुनील त्रिपाठी एडवोकेट विधिक सलाहकार कानपुर नगर, मनबोधन सिंह तहसील अध्यक्ष घाटमपुर, गजेंद्र सिंह सेगर नियुक्त किए गये और नये सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई, सदस्यता व आई कार्ड पाने वालों में मनमोहन दीक्षित, वैभव दीक्षित, ओम शंकर विश्वकर्मा, अमित सिंह चौहान, विशाल मिश्रा, मधुप दीक्षित, प्रदीप कुमार वर्मा, विपिन दुबे, देवांश भाटिया, मनोज मिश्रा, हरिशंकर, मुकेश मिश्रा, सत्यप्रकाश, लक्ष्मीकांत शर्मा, देवेंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा आदि सम्मानित सदस्य मौजूद रहे, साथ ही कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं ।
 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1398751
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.