आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार
  मथुरा । जनपद के थाना फरह पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी को बुधवार की शाम करीब 7ः50 बजे दीनदयाल धाम चौराहे के पास दौलतपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम रहीमपुर, थाना फरह उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है ।
   आरोपी के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा धारा 85 और 108 बीएनएस तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज है, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है, यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, चौकी प्रभारी दीनदयालधाम, कांस्टेबल तरुण कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094623
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.