मशहूर कथावाचक पर ठाणे की महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

मशहूर कथावाचक पर ठाणे की महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
-महाराष्ट्र में दर्ज हुई एफआईआर ट्रांसफर हुई वृंदावन कोतवाली, बटोरी सुर्खियां
   वृंदावन (मथुरा) । कथावाचक इंद्रदेव महाराज की मुश्किलें बढ गई हैं, महाराष्ट्र की एक महिला ने कथावाचक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई है, ठाणे में दर्ज प्राथमिकी ऑन लाइन वृंदावन कोतवाली पहुंचने के बाद मामले ने तूड पकड लिया है, पुलिस ने जांच शुरू कर पीड़िता से बयान के लिए संपर्क किया है, महाराष्ट्र की एक महिला ने वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर शारीरिक शोषण और धमकी देने के आरोप लगाए हैं ।
    यह मामला उस समय और सुर्खियों में आ गया जब इससे जुडी एक वीडियो कॉल अचानक वृंदावन और आसपास के लोगों के मोबाइल पर वायरल होने लगी, वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र निवासी महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि उसकी कथावाचक से मुलाकात अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित सत्संग के दौरान हुई थी, महिला ने उनसे दीक्षा ली थी ।
  महिला दिसंबर 2023 में अपनी बेटियों के साथ वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित सेवा धाम आश्रम पहुंची, आरोप है कि इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे उसे महाराज के कमरे पर बुलाया गया, वहां कैमरे बंद होने की बात कहकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, कथावाचक ने पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम पर महिला से शारीरिक शोषण किया और अश्लील कॉल की थी, इसकी वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094621
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.