राजेश हत्याकांड के आरोपी पिंकू को किया गिरफ्तार
राजेश हत्याकांड के आरोपी पिंकू को किया गिरफ्तार
मथुरा । थाना छाता क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है, छाता पुलिस टीम ने युवक राजेश की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पिंकू को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में राजेश की गला दबाकर हत्या करने और शव को अजीजपुर रेलवे लाइन के पास फेंकने की बात स्वीकार की है । (73)(8).jpg)
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिंकू पुत्र लेखराज निवासी बहरावली थाना छाता, उम्र करीब 29 वर्ष को मंगलवार को शाम 4ः50 बजे अजीजपुर के पास रेलवे लाइन, थाना कोसीकलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान उसका राजेश से विवाद हो गया था, इसी विवाद के बाद उसने कथित तौर पर राजेश का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अजीजपुर रेलवे लाइन पर फेंक दिया ।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से एक जूता और तौलिये का टुकड़ा भी बरामद किया है, पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 140(3) बीएनएस को हटाते हुए धारा 103(1) और 238 बीएनएस की बढ़ोतरी की है, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, इस कार्रवाई को थाना छाता के प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और आरक्षी प्रिंस वीर शामिल रहे ।















