लक्ष्मी नगर चौराहे पर खिलौना गोदाम में लगी भीषण आग

लक्ष्मी नगर चौराहे पर खिलौना गोदाम में लगी भीषण आग
-लाखों का सामान जलकर राख, एक घण्टे में 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
   मथुरा । लक्ष्मी नगर चौराहा क्षेत्र अंतर्गत दाऊजी मोड़ पर स्थित ‘अग्रवाल खिलौना गोदाम’ में अचानक भीषण आग लग गई, इस दुर्घटना में गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से अचानक घना काला धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। 
  गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के खिलौने व गत्ते की पैकिंग होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, धुआं और लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों व स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया, और लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए एकत्रित हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं, दमकल कर्मियों ने नागरिकों के सहयोग से करीब एक घंटे तक चले सघन बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया ।
  गनीमत रही कि आसपास की अन्य दुकानें और रिहायशी मकान इसकी चपेट में आने से सुरक्षित बच गए, गोदाम संचालक के अनुसार इस घटना में उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है, फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की जा रही है, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति के आकलन और आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094620
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.