यमुना एक्सप्रेस वे : बस ने खड़ी बस में मारी ज़बरदस्त टक्कर, एक की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे : एक बस ने खड़ी बस में मारी ज़बरदस्त टक्कर, एक की मौत 
-माइलस्टोन 69 पर हुआ हादसा, दो दर्जन सवारी घायल, चार की हालत गम्भीर
       मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात दो बसें आपस में टकराने से चीखपुकार मच गई, हादसे के समय दोनों बसों में करीबन एक सैकडा सवारी थीं जिनमें से दो दर्जन सवारियां घायल हुई हैं, एक सवारी की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है, आशंका जताई जा रही है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने की बजह से हुआ है, आगरा से नोएडा जा रही वोल्वो बस संख्या यूपी 81 सीटी 8892 यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 69 पर सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान गोंडा से दिल्ली जा रही बस संख्या यूपी 22 एटी 3152 ने पीछे से टक्कर मार दी ।
       हादसे की जानकारी पर नौहझील पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गये, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने बसों में फंसे घायलों को निकाला और इलाज को सीएचसी नौहझील पहुंचाया, हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब बस का चालक ने टायर को बदलने के लिए माइलस्टोन 69 पर बस यूपी 81 सीटी 8892 के चालक ने बस को किनारे खडा कर दिया था, अभिषेक निवासी सुभाष नगर अतरौली जिला बलरामपुर, रुपेश निवासी जमानियां गाजीपुर, अनामिका चौबे निवासी दिल्ली, हरी निवासी मुबारकपुर हापुड़, अजीत निवासी कलौठरा राजस्थान, मोहम्मद अमान निवासी अंबेडकर नगर, संदीप शर्मा उत्तम नगर दिल्ली, उमाशंकर निवासी दिल्ली, प्रिया निवासी इंदिरा कालोनी रोहतक हरियाणा, अभिजीत निवासी निराला नगर लखनऊ, राम संजीवन निवासी मौहबा, सुशील कुमार निवासी कशाल, शाक्षी, सुनील निवासी राजस्थान आदि घायल हुए हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372001
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.