नौहझील में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
नौहझील में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
मथुरा । उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर विकासखंड नौहझील में शिक्षा चौपाल नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें "स्कूल चलो अभियान, बच्चों का नामांकन, नामांकन पश्चात स्कूल में बच्चों का ठहराव, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार" आदि बिंदुओं पर चर्चा, विचार एवं सुझाव रखे गए, कार्यक्रम का विशेष अतिथि विकास खंड नौहझील के अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान का कार्यक्रम किया गया तथा उपस्थित हुए सभी लोगों का पटुका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया, केपी सिंह, उत्तम सारस्वत, हरिश्चंद चौधरी, साहब सिंह, जितेंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विचार और सुझाव रखे, इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी, सभी एआरपी, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्य, तमाम शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में उत्तम सारस्वत, साहब सिंह, हरिश्चंद्र चौधरी, प्रशांत दीक्षित, अजय कुमार, चंद्रपाल सिंह, केपी सिंह, राजन लाल, लोकेश चौधरी ,अनिल कुमार, अमित कुमार ,इंदु शर्मा, कृष्णा कुमारी, प्रभारानी, रेखा देवी, दलवीर सिंह, पप्पू सेठ, राम निवास, श्यामबाबू सेठ, गौरव सिंह, भगवान सिंह, महेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह, पवन कुमार ,अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार ,हेमंत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह द्वारा किया गया ।







.jpeg)









