साधु बन 15 साल बाद लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी ने कर दी धुनाई

साधु बन 15 साल बाद लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी ने कर दी धुनाई
-साधु वेषधारी ने कर ली थी दूसरी शादी, देख भड़की पत्नी, तोड़े कार के शीशे
-राया पुलिस ने हिरासत में लिया युवक, मांट क्रॉसिंग पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
   मथुरा । कस्बा राया थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने 15 साल पहले उसे छोड़कर भागे अपने पति को साधु के वेष में पकड़ लिया, मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई इस भिड़ंत में महिला का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने बीच सड़क पर ही साधु पति की जमकर पिटाई कर दी, इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की कार के शीशे भी तोड़ दिए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।


   पीड़ित महिला के अनुसार उसका विवाह 19 साल पहले मांट क्षेत्र के एक युवक से हुआ था, युवक पंजाब के जालंधर (पठानकोट) में एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात था, आरोप है कि नौकरी के दौरान ही उसका संबंध कंपनी की एक अन्य महिला से हो गया, इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को लावारिस छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा, पिछले 15 सालों से वह परिवार से पूरी तरह कटा हुआ था, महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति साधु का वेष धारण कर राया क्षेत्र में आया हुआ है, सूचना मिलते ही पीड़िता ने अपने परिचितों के साथ जाल बिछाया और मांट क्रॉसिंग के समीप उसे घेर लिया, महिला का सब्र टूट गया, उसने कार से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी, सड़क पर मचे इस हंगामे के कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा ।
  राया थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के वेष में मौजूद शख्स को भीड़ से बचाकर थाने ले आई, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद और बेवफाई के आरोपों की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिटाई घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो बना लिया, वीडियो में महिला आक्रोश में चिल्लाती और अपने बच्चों के हक की बात करती दिख रही है, पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में साधु बन चुका है या केवल पहचान छिपाने के लिए भेष धारण किया था ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1505345
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.