केआर कॉलेज के एनसीसी विभाग को भेंट में मिला साउंड सिस्टम

केआर कॉलेज के एनसीसी विभाग को भेंट में मिला साउंड सिस्टम 
  मथुरा । किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी विभाग के कैडेटों के प्रशिक्षण एवं सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय सांस्कृतिक समाज ट्रस्ट, मथुरा की ओर से माइक सहित स्पीकर सिस्टम भेंट किया गया, कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कैडेटों के उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से कैडेटों के प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है ।
  इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, डी0 भास्कर तथा मनोज कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रचार प्रभारी प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्पीकर सिस्टम एनसीसी के कार्यक्रमों में अत्यंत उपयोगी रहेगा। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक ने कहा कि यह स्पीकर सिस्टम एनसीसी के प्रशिक्षण, परेड कमांड और जागरूकता कार्यक्रमों में उपयोगी सिद्ध होगा, कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामदत्त मिश्र ने किया तथा प्रो. राजेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, प्रो. डी0 के0 सिंह सहित एनसीसी कैडेट श्रेयस दत्त गौतम, नितिन, आनंद, इंद्रजीत, प्रीति, शालिनी, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1505333
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.