एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने को किया पीआरबी में बड़ा फेरबदल
एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने को किया पीआरबी में बड़ा फेरबदल
-लम्बे समय से एक ही जगह टिके थे 327 पुलिसकर्मी, 327 पुलिसकर्मियों का तबादला
मथुरा । कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यूपी डायल 112 की पीआरबी पुलिस रिस्पांस व्हीकल व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है जिसके तहत 13 उपनिरीक्षकों सहित कुल 327 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, यह कार्यवाही लंबे समय से एक स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने के लिए की गई हैब।
बताया गया कि यूपी डायल 112 में कई दरोगा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल कई वर्षों से एक ही थानों और चौकिया पर कार्यरत हैं, पीआरबी के नोडल अधिकारी और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और तैनाती को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी, उन्होंने इन शिकायतों की जानकारी एसएसपी श्लोक कुमार को दी, इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विभागीय स्तर पर समीक्षा की गई, समीक्षा में पाया गया कि कई पुलिसकर्मी तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे जिससे उनकी कार्यशाली प्रभावित होने की आशंका थी ।
जारी आदेश के अनुसार 13 उपनिरीक्षक 125 मुख्य आरक्षी और 189 आरक्षी सहित कुल 327 पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों चौकिया और पीआरबी ड्यूटी में स्थानांतरित किया गया है जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर शिकायत थी, उन्हें विशेष रूप से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है। इस फेरबदल में कुछ युवा पुलिसकर्मियों को भी पीआरबी में नहीं तैनाती दी गई है, इसका उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया को और अधिक तेज और प्रभावी बनाना है, एसपी ग्रामीण ने बताया कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से कार्यप्रणाली पर असर पड़ने की संभावना रहती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किए गए हैं सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







.jpeg)









