नगर निगम के भूतेश्वर जोन में 5 तो वृंदावन में मिली 14 शिकायत
नगर निगम के भूतेश्वर जोन में 5 तो वृंदावन में मिली 14 शिकायत
मथुरा । मंगलवार को सुबह 10 से वृंदावन जोन में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा द्वारा जनसुनवाई की गई एवं भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में सहायक अभियंता जलकर हेमेंद्र गौतम ने जनसुनवाई की वहीं सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अवर अभियंता अजय कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी, जनसुनवाई में सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
(119).jpg)
भूतेश्वर जोन में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से दो अतिक्रमण, दो लाइट, एक स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सफाई कराने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से एक लाईट वाली शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है, वृंदावन जोन में कुल नौ शिकायत प्राप्त हुई है जिनमें से दो सफाई, पांच जलकल विभाग (सीवर सफाई एवं पेयजल), एक निर्माण एवं एक टैक्स के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









