श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का आलाधिकारियों ने लिया जायजा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का आलाधिकारियों ने लिया जायजा
मथुरा । पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और सीएम योगी आगमन के दृष्टिगत मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों की टीम ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया, इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संयुक्त रूप से पूरे परिसर का बारीकी से अवलोकन किया।
(116).jpg)
अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया, अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था को परखते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर 24 घंटे पैनी नजर रखने के निर्देश दिए, क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने विशेष स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की हिदायत दी, इसके साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुव्यवस्थित यातायात संचालन और जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।







.jpeg)









