योगीराज की नगरी में 22 घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

योगीराज की नगरी में 22 घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
-दो दिवसीय दौरे के दौरान 3 को वृंदावन तो 4 को पहुंचेंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि
  मथुरा । जन्माष्टमी के अवसर पर योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीबन 22 घण्टे रहेंगे, मुख्यमंत्री के आगमन से कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है, मथुरा और वृंदावन की कुंज गलियों से लेकर तिराहे चौराहों की सुंदर सजावट की गई है, दीवारों पर पेंटिंग की गई है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मथुरा दौरे को लेकर कार्यक्रम सामने आ गया है जिसमे मुख्यमंत्री 3 और 4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन में रहेंगे ।
   दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से पवन हंस हेलीपैड, वृंदावन पहुंचेंगे, इसके बाद कार से भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे, करीब 1:25 बजे गीता शोध संस्थान, वृंदावन पहुंचकर कुछ समय आरक्षित रखा गया है, दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है, शाम 3:30 से 5 बजे तक गीता शोध संस्थान के प्रेक्षागृह का लोकार्पण, शिलान्यास, वृक्षारोपण, साधु संतों का सम्मान और विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा, इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृंदावन पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे, शाम को वह अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे ।
  दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 4 सितंबर को सुबह 9:45 बजे मुख्यमंत्री अशोका अतिथि गृह से प्रस्थान कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंचेंगे, यहां गेट नंबर-2 से प्रवेश के बाद करीब 9:55 से 10:05 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो-पूजन और इसके बाद 10:05 से 10:35 बजे तक दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है, इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि से रवाना होकर पुनः अशोका अतिथि गृह पहुंचेंगे, करीब 11 बजे पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रस्तावित कार्यक्रम के अंत में सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से मथुरा से प्रस्थान करेंगे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2004056
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.