चौमुहां में मकान की छत गिरने से मासूमों समेत चार घायल

चौमुहां में मकान की छत गिरने से मासूमों समेत चार घायल
  मथुरा । बुधवार शाम आए कुदरत के कहर ने कस्बा चौमुहां के जाटव मोहल्ला में भारी तबाही मचाई। धूल भरी तेज आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में कमरे के भीतर मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दबकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


  प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाटव मोहल्ला निवासी राजू पुत्र छिद्दी बुधवार शाम को मौसम खराब होने पर अपने बच्चों के साथ कमरे में थे। तभी अचानक तेज आंधी के दबाव के कारण मकान की छत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। छत गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई। ऊपर से होती तेज बारिश ने रेस्क्यू ऑपरेशन में और भी मुश्किलें पैदा कर दीं। हादसे की आवाज और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। 
 मूसलाधार बारिश के बीच ही ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मलबा हटाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पिता और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में राजू, नहना, नितेश, बबीता घायल हो गए। मकान गिरने और बारिश का पानी अंदर भरने से परिवार का सारा घरेलू सामान, राशन और कपड़े नष्ट हो गए हैं। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। कस्बे के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित सरकारी मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1521359
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.