बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों को धक्कामुक्की से मिली निजात, रेलिंग से होगा प्रवेश
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों को धक्कामुक्की से मिली निजात, रेलिंग से होगा प्रवेश
मथुरा । श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को रेलिंग से होकर प्रवेश मिलेगा, श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर मेरठ की कार्यदायी संस्था ने दोनों प्रवेश मार्गों पर रेलिंग लगाने का काम पूरा कर लिया है, सोमवार से श्रद्धालुओं को रेलिंग के बीच से होकर मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है, भक्तों को मंदिर के प्रवेश द्वार पर आपाधापी और धक्का मुक्की नहीं होगी ।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हाईपावर्ड मंदिर प्रबंध कमेटी के निर्देशन में मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन ने मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया है, मंदिर के अंदर प्रवेश द्वार से निकास द्वार तक रेलिंग लगाने का कार्य पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था ने मंदिर के बाहर प्रवेश द्वार दो और तीन से लेकर चबूतरा की सीढ़ियों तक रेलिंग लगाने का काम किया।दो दिन से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर मंदिर के बाहर से ही रेलिंग के बीच से गुजरते हुए प्रवेश कराया जा रहा है, इससे मंदिर के द्वार पर भीड़ के दबाव के कारण आपधापी के हालात और धक्का मुक्की से भक्तों को निजात मिली ।
मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर लोगों को तीन कतारों में लगकर प्रवेश दिया गया, रेलिंग के आसपास पुलिस और सुरक्षा कर्मी कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को प्रवेश की व्यवस्था के लिए तैनात रहे, दिल्ली पंजाबी बाग निवासी अंशुल कक्कड़ और नेहा ने बताया कि रेलिंग लग जाने से जो पहले चौतरफा भीड़ का दबाव रहता था और धक्के लगते थे, उससे छुटकारा मिला है, मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए सुविधाजनक योजना बनाई है, नागपुर की चंचल देवनाथ ने कहा कि रेलिंग से भीड़ का दबाव कम होने के साथ ही सुरक्षा भी हुई है, अब व्यवस्थित तरीके से भक्तों को कतारबद्ध दर्शन हो सकेंगे ।







.jpeg)









