शाहजंहापुर में शहीदों की प्रतिमाएं तोडे जाने पर जताया आक्रोश
शाहजंहापुर में शहीदों की प्रतिमाएं तोडे जाने पर जताया आक्रोश
मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान एवं ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को बेहद अपमानजनक तरीके से बुलडोजर से तोडे जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में शहीदों के नाम से जाना जाता है, पूरा देश इन शहीदों को इनकी शहादत दिवस पर नमन करता है ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष काकोरी के शहीदों के लिए देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होते हैं तथा इन शहीदों से देश भर में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा ली जाती है, 23 मार्च को जब पूरा देश शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को याद कर उन्हें नमन कर रहा था तथा प्रेरणा ले रहा था, ऐसे समय में शाहजहांपुर में घटी इस घटना ने तमाम राष्ट्रभक्ति लोगों को आक्रोशित कर दिया है ।
शहीदों की शहादत भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जब तक यह देश रहेगा, इन शहीदों के गौरवशाली क्रांतिकारी इतिहास को पढ़कर के प्रेरणा लेता रहेगा, इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के अंदर ना तो कहीं राष्ट्रभक्ति नजर आती है और ना ही शहीदों के प्रति कोई सम्मान, जिन लोगों ने इसे अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, इन भारत मां के वीर सपूतों की पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ पुनः भव्य मूर्तियां स्थापित होनी चाहिए, उत्तर प्रदेश सरकार इस घटना पर माफ़ी मांगे। देशवासी इन आजादी के शहीदों के आज भी दीवाने हैं, और उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, शहीद पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं, केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की घोषणा करे ।







.jpeg)









