यूपीएससी में अंशुल ने हांसिल की 873 वी रैंक, किया नाम रोशन

यूपीएससी में अंशुल ने हांसिल की 873 वी रैंक, किया नाम रोशन
  मथुरा । कड़ी मेहनत, अटूट लगन व मजबूत इरादों के दम पर अंशुल सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 873वीं रैंक प्राप्त की है, अंशुल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि शिक्षकों, मित्रों और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। 
   अंशुल की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व और उत्साह का माहौल है, स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि अंशुल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, उनकी मेहनत और समर्पण यह साबित करते हैं कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगन सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती, अंशुल सिंह की यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है जो देश सेवा का सपना लेकर कठिन परिश्रम कर रहे हैं । 
  उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, पूरे गांव में ढोल बाजों के साथ जुलूस निकाल कर जोरदार स्वागत किया गया, गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर दलवीर सिंह, ठाकुर राहुल बिंदाबनिया, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पीकेंद्र सिंह, साहूकार, देवेंद्र सिंह, समीर कुमार, विपिन कुमार, अनीष, सोहनलाल, अनूप सिंह, रोहिताश कुमार, तेजसिंह, सनी दयाल, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, सचिन आदि थे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1540068
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.