जिला कारागार में कैदी की आत्महत्या, इलाज के दौरान हुई मौत
जिला कारागार में कैदी की आत्महत्या, इलाज के दौरान हुई मौत
-जमानत नही मिलने से बन्दी था परेशान, शौचालय में फंदा लगाकर दे दी जान
मथुरा । जिला कारागार में एक विचाराधीन कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, मृतक की पहचान सुरेश (लगभग 57 वर्ष) निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है, जो एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में मई 2025 से जेल में निरुद्ध था।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात सुरेश बैरक से शौचालय गया लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा, संदेह होने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने दरवाजा खोला तो वह अपने कपड़े से कुंडी में फंदा लगाकर लटका मिला, तत्काल उसे नीचे उतारकर जेल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि सुरेश लंबे समय से जमानत नही मिलने के कारण मानसिक तनाव में था, परिजनों ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अपील भी की थी लेकिन हाल ही में उसकी सुनवाई नहीं हो सकी, घटना से एक दिन पहले उसने अपने पिता से फोन पर बात कर निराशा भी जताई थी ।
जेल प्रशासन के अनुसार सुरेश अपने मुकदमों की सुनवाई में देरी और राहत नही मिलने के कारण अवसाद में चल रहा था, उसने पिछले एक वर्ष में कई बार वकील भी बदले, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिल सकी, घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदी सुरेश मानसिक रूप से काफी परेशान था और जमानत नही मिलने से निराश चल रहा था, मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है ।







.jpeg)









