कोतवाली रोड पर दोना पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग

कोतवाली रोड पर दोना पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग
-फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जांच में जुटी पुलिस
  मथुरा । महानगर अंतर्गत कोतवाली रोड पर चौबिया पाड़ा के समीप बुधवार की सुबह 4 बजे दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
   जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, इस आगजनी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग काफी देर तक दहशत में रहे, दुकान स्वामी नरेंद्र गुप्ता ने बताया, मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण वह मंदिर दर्शन के लिए गए थे और रात करीब साढ़े बारह बजे लौटे थे, उस समय सबकुछ सामान्य था ।
  पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह पड़ोस में कचौड़ी बेचने वाले ने आकर बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है, तब जाकर घटना की जानकारी हुई, आग लगने के समय सभी बिजली के स्विच बंद थे, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, इस आगजनी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग काफी देर तक दहशत में रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1569205
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.