वृंदावनवासियों ने जलभराव से आहत होकर किया प्रदर्शन

वृंदावनवासियों ने जलभराव से आहत होकर किया प्रदर्शन
-नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, अपर नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन
   वृन्दावन (मथुरा) । वार्ड संख्या 62 में कई दिनों से बने जलभराव ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, हालात ऐसे हैं कि लोगों को सड़कों पर भरे सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, नवरात्रि और ईद जैसे बड़े त्योहारों के दौरान भी नगर निगम की लापरवाही खुलकर सामने आई जिससे शहर की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, समस्या से त्रस्त व्यापारी और स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा ।
   व्यापारी नेता आलोक बंसल और धनेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम के वृंदावन जोनल कार्यालय पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बार बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, लोगों ने वार्ड 62 के पार्षद रूप किशोर को भी आड़े हाथों लिया और उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी, जनता का साफ कहना है कि अगर पार्षद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है ।
  व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा विकास के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जाते हैं लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, प्रदर्शन में शाहिद कुरैशी, आशीष ठाकुर देवेंद्र चौहान, ईश्वर कौशिक, फरीद कुरैशी  रितिक अग्रवाल, अमन कुरैशी, इरशाद कुरैशी, बबलू अब्बासी मौजूद थे, अपर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने कहा कि बिजली कटौती की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिससे जल निकासी प्रभावित हुई है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1569194
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.