वृन्दावन पुलिस ने दबोचे छिनैती करने के चार आरोपी
वृन्दावन पुलिस ने दबोचे छिनैती करने के चार आरोपी
मथुरा । थाना वृन्दावन पुलिस ने छिनैती की घटना कारित करने वाले चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से एक मोबाईल फोन, एक कैमरा, एक लेडीज पर्स, एक पीली धातु का टुकडा व 27000 रुपये बरामद किए गये हैं ।
थाना वृन्दावन पुलिस ने बुधवार को रूकमणी विहार गोल चक्कर के पास से देवेंद्र पुत्र मुखराम निवासी परखम गुर्जर थाना जैंत, भोलाराम पुत्र महेश निवासी बिलोठी थाना चिकसाना जिला भरतपुर, प्रदीप पुत्र प्रंमपाल निवासी राधेश्याम कालोनी जयसिंहपुरा थाना गोविन्द नगर व भजनलाल पुत्र राम नारायण निवासी कस्बा व थाना राया को गिरफ्तार किया गया, 21 मार्च को पीडिता के पुत्र ने दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों द्वारा उनकी पुत्री का एलवी ब्राम्ड का लेडिज पर्स झपट्टा मारकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन, एसआई अरूण कुमार डागर थाना वृन्दावन आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









