चौमुहां में ‘स्कूल चलो रैली’ से भरी हुंकार, वितरित की गईं पुस्तकें

चौमुहां में ‘स्कूल चलो रैली’ से भरी हुंकार, वितरित की गईं पुस्तकें
   चौमुहां । नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय नगला चमारान में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, बुधवार को विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, नई किताबें हाथ में आते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चौमुहां कैलाश प्रसाद शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
  इस दौरान गत सत्र में कक्षा 1 से 5 तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया, इसके पश्चात गांव में स्कूल चलो रैली निकाली गई जिसमें बच्चों ने एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा और आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारों के साथ शिक्षा की अलख जगाई, बीईओ कैलाश प्रसाद शुक्ला ने अभिभावकों को कहा कि 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का यह मौलिक अधिकार है कि वह प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करे, उन्होंने जोर दिया कि गांव का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहना चाहिए ।
   उत्सव के दौरान 8 नए बच्चों का नामांकन कर उनका विद्यालय परिवार में स्वागत किया गया, प्रधानाध्यापक शिव कुमार पचौरी ने बच्चों को प्रतिदिन समय पर स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने जानकारी दी कि सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में गणवेश (यूनिफॉर्म), बैग और कॉपियों के लिए 1200 रुपये की धनराशि भेजी जाती है ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इस अवसर पर विक्रम सैनी, सत्यपाल सिंह, शिक्षा समिति की अध्यक्षा मंजू देवी, प्रतीक्षा तिवारी, संजू कुमारी, विमलेश, मिथलेश, किरन शर्मा, विजयलक्ष्मी और गुड्डी देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1569206
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.