श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
-जन्माष्टमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 जोन और 35 सेक्टर में पुलिस तैनात
   मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विश्व प्रसिद्ध आयोजन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, आगामी जन्माष्टमी पर्व के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मथुरा-वृंदावन पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है ।


  उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साथ मथुरा वृंदावन के प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी व्यवस्था रहेगी, श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों के साथ सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं का अधिक आवागमन रहेगा, वहां भी सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी, श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विभिन्न स्थानों पर खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है ।
   सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जनपद को 7 जोन और 35 सेक्टरों में विभाजित कर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी और प्रमुख चौराहों व मार्गों पर बैरियर एवं चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगातार निगरानी करेगी, सुरक्षा व्यवस्था के तहत आठ कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ।
  पुलिस का विशेष जोर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर रहेगा, इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है, जन्माष्टमी से संबंधित भ्रामक वीडियो, अफवाह या गलत सूचना प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या वीडियो को आगे प्रसारित न करें, पुलिस अधिकारियों के अनुसार जन्मभूमि परिसर ही नहीं, बल्कि पूरे मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सकें ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2001836
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.