फार्मर रजिस्ट्री से पकड़ में आ रहे हैं फर्जी किसान

फार्मर रजिस्ट्री से पकड़ में आ रहे हैं फर्जी किसान
-जिले में करीब एक तिहाई किसान ले रहे थे सम्मान निधि का अनुचित लाभ
   मथुरा । जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के लिए 6 से 15 अप्रैल तक ग्राम सचिवालयों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, शिविरों में शेष किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, इसके लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं लेखपालों की सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं, इस दौरान ऐसे किसानों का भी पर्दाफास हो रहा है जो फर्जी तरीके से किसान सम्मान निधि लेते रहे हैं, मार्च तक किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 75,735 फर्जी लाभार्थियों का पता चला था ।
  फार्मर रजिस्ट्री अभियान में किसानों की कृषि भूमि की जांच पड़ताल हुई तो सच्चाई सामने आई, इस आंकडे तक इन फर्जी लाभार्थियों के खातों में औसतन आठ किस्तों की करीब 61 करोड़ रुपये की रकम गई हैं, अब कृषि विभाग इन अपात्र किसानों को रिकवरी नोटिस जारी करने जा रहा है, उप कृषि निदेशक वसंत कुमार दुबे के मुताबिक जिन अपात्रों को किसान सम्मान निधि में चिन्हित किया गया है, उन पर रिकवरी जारी की जाएगी। इसके लिए नोटिस तैयार हो रहे हैं। साथ ही इनका नाम पात्रता सूची से स्थाई रूप से हटाया जाएगा ।
  जिले में 3,10,857 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं, जिनको अब तक विधिवत योजना का लाभ दिया जा रहा था, दूसरी ओर वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, 31 मार्च तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, सबसे पहले किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
  किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त ऐसे चिन्हित किए गए अपात्रों की रोक दी गई थी, जिन पर संदेह था, 13 मार्च को जारी हुई किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त में जिले के 2़ 34 लाख किसानों को लाभ मिला था, ऐसे किसानों की संख्या में बढोतरी निश्चित है, यह आंकडा जब विभाग ने तैयार किया था उस सयम तक करीब 25 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्टरी बनी ही नहीं थी, इस किस्त में किसानों को 46़ 80 करोड़ रुपये मिले थे, इससे पहले 21 वीं किस्त में 2़ 95 लाख और 20 वीं किस्त में 2़ 45 लाख किसानों को लाभ मिला था जिन किसानों के अभिलेख पूरे नहीं थे, उनकी किस्त रोकी गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1623367
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.