मथुरा : टेट लागू करने के विरोध में निकला ऐतिहासिक मशाल जुलूस

मथुरा : टेट लागू करने के विरोध में निकला ऐतिहासिक मशाल जुलूस
-शिक्षक-शिक्षिका हुए बड़ी संख्या में शामिल, दिया एकजुटता का परिचय, दी चेतावनी
 मथुरा । अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (एआईजेटीएफ) इकाई मथुरा के बैनरतले टेट लागू करने के विरोध में टैंक चौराहे से विकास बाजार स्थित गांधी मूर्ति तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जुलूस में बड़ी संख्या में हाथों में मशाल और टेट विरोधी नारों के साथ प्राथमिक, बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं युवाओं ने भाग लिया, विशाल मशाल जुलूस के समापन पर गांधी मूर्ति पर सभा आयोजित की गई ।


  एआईजेटीएफ के जिला संरक्षक योगराज चाहर, प्रांतीय संयुक्त मंत्री टीएससीटी तथा शैलेंद्र यादव संरक्षक-अटेवा ने कहा कि टेट लागू करना शिक्षकों के अधिकारों का हनन है, प्रदीपिका फौजदार जिलाध्यक्ष अटेवा व चेतना सीमा सारस्वत ने कहा कि महिला शिक्षकों सहित सभी वर्ग इस निर्णय से प्रभावित हैं, मुनीश चौधरी जिलाध्यक्ष जू हाईस्कूल शि0 संघ, राजेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष यूटा व गोविंद सिंह चौहान जिलाध्यक्ष टीएससीटी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों की अस्मिता और भविष्य की है, अशोक प्रिय जिलाध्यक्ष एससीएसटी बेसिक शि0 एसो0 तथा सुरेशचंद जिलाध्यक्ष वैचारिक शि0बे0 एसो0 ने कहा कि यह फैसला समाज के कमजोर वर्गों के युवाओं को भी प्रभावित करता है ।
    बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज एवं उग्र होगा, किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि किसान और शिक्षक दोनों इस मुद्दे पर एक साथ खड़े हैं, एससीएसटी शि. वैलफेयर एसो. प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार बौद्ध, शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष खेमसिंह तथा पूर्व सैनिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा यह संघर्ष विचारों और अधिकारों की रक्षा का है ।
   मीडिया प्रभारी मनीष दयाल ने कहा कि शिक्षकों पर जबरन टेट थोपना अन्याय है, हम सभी ऐसी अन्यायकारी व्यवस्था का खुल कर विरोध करते हैं, गीता रावत, अजीत सिंह, जितेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, ललित तोगड़िया, राजेश सरोज, जितेंद्र सिंह, गिरीश कौशिक, रीमा सोनकर, चेतना चौहान, सतीश रावत, पुष्पेंद्र चौधरी, करणपाल सिंह, सीमा सारस्वत, लवली पटेल, सीमा कुमारी, पूजा चौधरी, सारिका सिंह, रोहित शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए, अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार से टेट लागू करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1625917
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.