सीए बनना चाहते हैं आरुष शंकर, मिले 95 प्रतिशत अंक

सीए बनना चाहते हैं आरुष शंकर, मिले 95 प्रतिशत अंक 
   मथुरा । परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन के दसवीं कक्षा के छात्र आरुष शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है, वह सीए बनना चाहते हैं, आरुष कहते हैं कि वह हॉस्टल में रहकर प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करते थे, उन्होंने पढ़ाई करना कभी नहीं छोड़ा, वह कहते हैं कि पढ़ाई से घबराना नहीं चाहिए ।
   आरुष शंकर बताते हैं कि पढ़ाई का समय लंबा होने के बजाय गहन होना आवश्यक है, उन्होंने बताया कि जितना अध्ययन करते थे, उतना ही मन लगाकर करते थे, उन्होंने सोशल मीडिया से हमेशा दूरी बनाकर रखी है, उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी मां अंजली वर्मा को देते हुए कहा कि जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया, समय-समय पर माँ ने उनका मार्गदर्शन भी किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1643763
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.