सिटी मजिस्ट्रेट ने किया गेँहू खरीद केंद्र व जनगणना प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण
सिटी मजिस्ट्रेट ने किया गेँहू खरीद केंद्र व जनगणना प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण
मथुरा । नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में संचालित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों से उनकी स्थिति के बारे में उनकी समस्याओं को सुना व तत्काल निस्तारण कराया एवं मण्डी परिसर में खाद्य तथा रसद विभाग के दो गेहूँ क्रय केन्द्र, खाद्य निगम के एक गेहूँ क्रय केन्द्र एवं कृषि उत्पादन मण्डी के एक गेहूं क्रय केन्द्र (कुल चार गेहूँ क्रय केन्द्र) का निरीक्षण कर गेहूँ खरीद बढ़ाने एवं फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में कृषकों को विस्तार पूर्वक समझाने तथा गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान रेनू वर्मा, कृषि उत्पादन मण्डी, मथुरा, संतोष कुमार द्विवेदी, जिला विपणन अधिकारी, अजय पवार, क्रय केन्द्र प्रभारी एवं कन्हैया तौमर, क्रय केन्द्र प्रभारी एवं पुष्पेन्द्र सिंह को गेहूँ की खरीद बढ़ाने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश निर्गत किये, निरीक्षण के दौरान उपरोक्त अधिकारी एवं कर्मवीर सिंह, हरवीर सिंह, कृषक गण आदि उपस्थित रहे, वहीं जनगणना-2027 के प्रशिक्षण हेतु निर्धारित बीएसए कालेज जनगणना प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा जनगणना समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से कराने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्ध पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त, अनुज कौशिक, सहायक नगर आयुक्त, डॉ0 ललित शर्मा, प्रधानार्च, बीएसए कालेज तथा डोरी लाल व के0के0 सैनी जनगणना सहायक आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









