एन0पी0एस0 यादव ने निर्माणाधीन सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

एन0पी0एस0 यादव ने निर्माणाधीन सर्किट हाउस का किया निरीक्षण
   मथुरा । मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव ने निर्माणाधीन सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया, सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस प्रोजेक्ट का साइट प्लान देखा, संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि नवंबर 2025 से इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हुआ है, वर्तमान में भूतल स्थल पर कास्टिंग कार्य प्रगतिमान है ।
   चार मंजिला भवन बनकर तैयार होगा जिसमें लॉन, मीटिंग हॉल, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, सुइट रूम और वीआईपी रूम भी होंगे, प्रोजेक्ट की भौतिक प्रगति 15 प्रतिशत हो चुकी है, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य किया जाए, निर्धारित समय में प्रोजेक्ट पूर्ण करने हेतु कार्य में तेजी लाई जाए, इसके अलावा पूरे परिसर के चारों तरफ आरसीसी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1643760
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.