श्री राधारमण महाराज पंचायत मंदिर की कार्य समिति का हुआ गठन

श्री राधारमण महाराज पंचायत मंदिर की कार्य समिति का हुआ गठन
    वृंदावन । रविवार को श्री राधारमन महाराज पंचायत मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ, चुनाव अधिकारी आचार्य दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया धार्मिक वातावरण व आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें आचार्य आशीष किशोर गोस्वामी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि आचार्य पंकज किशोर गोस्वामी को उपमंत्री तथा आचार्य पंकज गोस्वामी को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया ।
  सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों और श्रद्धालुओं ने शुभकामनाएं दीं, साथ ही शुभकांत गोस्वामी, दिनेश कुमार गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, जयति कृष्ण गोस्वामी, प्रखर गोस्वामी, अनुभूति कृष्ण गोस्वामी, वरुण गोस्वामी, चंद्रमणि गोस्वामी और राधाकांत गोस्वामी को पंच पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया, चुनाव उपरांत आयोजित उद्बोधन कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है ।
  नवनिर्वाचित मंत्री आचार्य आशीष किशोर गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे, कहा कि मंदिर की गरिमा, व्यवस्था और सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी, उपमंत्री आचार्य पंकज किशोर गोस्वामी ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करेंगे और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, कोषाध्यक्ष आचार्य पंकज गोस्वामी ने पारदर्शिता और सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन का आश्वासन दिया, अंत में सभी ने एकजुट होकर मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों के विस्तार और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1648183
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.