राया में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत
राया में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत
मथुरा । राया थाना क्षेत्र के मथुरा-राया मार्ग स्थित यमुना एक्सप्रेवे के समीप पोल संख्या 339, 08 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की ।
पुलिस कर्मियों ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, बाद में मृतक की पहचान महिपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी शेखा, थाना सादाबाद के रूप में हुई है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है ।







.jpeg)









