मथुरा में दो पालियों में हुई होमगार्ड परीक्षा, 14118 ने दी परीक्षा

मथुरा में दो पालियों में हुई होमगार्ड परीक्षा, 14118 ने दी परीक्षा
-अनुपस्थित रहे 3127 परीक्षार्थी, डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
   मथुरा । शनिवार से जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स पदों पर परीक्षा शांतिपूर्वक प्रारंभ हो गई, पहले दिन दोनों पालियों के लिए पंजीकृत 14118 परीक्षार्थियों में से 11081 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 3127 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे, केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहीं, परीक्षा तीन दिन चलेगी, सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड देखकर व कड़ी चौकिंग के बाद प्रवेश कराया गया । 
   जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करके जायजा लिया, होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन की प्रथम पाली में 17 परीक्षा केन्द्रों पर हुई, प्रथम पाली के लिए 7104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 5549 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 1555 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे, इस तरह 78.11 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, इन केन्द्रों पर द्वितीय पाली में 7104 परीक्षार्थियों में से 5532 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 1572 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, दूसरी पाली की उपस्थिति 79.87 प्रतिशत रही, परीक्षा केन्द्र पर जिलास्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए थे । 
  जनपद मथुरा में आगरा और अलीगढ़ जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, इस परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों का जायजा लिया, उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए, साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नही हो, अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और बोर्ड की गाइडलाइन का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1681654
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.