विश्व मलेरिया दिवस : माइक्रोप्लान से फील्ड में उतरेंगे स्वास्थ्यकर्मी

विश्व मलेरिया दिवस : माइक्रोप्लान से फील्ड में उतरेंगे स्वास्थ्यकर्मी
-सीएमओ ने गोष्ठी में दिलाई शपथ, घर-घर होगा बचाव व उपचार का प्रचार  
   मथुरा । विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मलेरिया समेत मच्छर जनित रोगों से बचाव और उपचार के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, साथ ही कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “मलेरिया समाप्त करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के अनुरूप मलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की गई ।  
   गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा वल्लभ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि वे माइक्रोप्लान के अनुसार क्षेत्र भ्रमण करें और गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, उन्होंने कहा कि एक भी केस छूटना नहीं चाहिए, सीएमओ ने कहा कि मलेरिया का मच्छर सामान्यतः शाम और सुबह के बीच काटता है, यह साफ  पानी में पनपता है, अगर किसी स्वस्थ व्यक्ति को मलेरिया का संक्रमित मच्छर काटता है तो वह स्वयं तो संक्रमित होगा ही, दूसरे को भी संक्रमित कर सकता है । 
   मच्छर के काटने के बाद इसका परजीवी लीवर के जरिये लाल रक्त कोशिकाओं तक पहुंचता है और संक्रमण पूरे शरीर में फैलने लगता है और यह रक्त कोशिकाओं को तोड़ने लगता है, संक्रमित रक्त कोशिकाएं हर 48 से 72 घंटे में फटती रहती हैं और जब भी फटती हैं बुखार, ठंड लगना और पसीना आने जैसे लक्षण भी सामने आते हैं, सीएमओ ने कहा कि जन-जागरूकता ही मलेरिया से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है, इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को मलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई गई, साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए जनता से अपील की गई कि अपने घरों के आसपास पानी जमा नही होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1681646
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.