न्यायालयों का बदला समय, सुबह 7 बजे से शुरू होगी कोर्ट
न्यायालयों का बदला समय, सुबह 7 बजे से शुरू होगी कोर्ट
मथुरा । भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालयों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है, जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुसार मई और जून माह के दौरान सभी न्यायालयों का संचालन अब सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा, यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बार एसोसिएशन मथुरा, छाता और मांट की सहमति के बाद लिया गया है ।
आदेश संख्या 26/2026, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के तहत यह नई व्यवस्था लागू की गई है, इसके साथ ही न्यायालय कार्यालयों का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है, अब कार्यालय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे, वहीं मध्याह्न भोजन अवकाश सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिला न्यायाधीश विकास कुमार (प्रथम) द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नई समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, गर्मी के मौसम में यह बदलाव वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया है ।







.jpeg)









